Top News

ब्लाक प्रमुख शपथ ग्रहण में उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

*ब्लाक प्रमुख शपथ ग्रहण में उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां*

*औरैया।* स्थानीय ब्लॉक परिसर सभागार में मंगलवार को हुए ब्लाक प्रमुख व सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की बुरी तरह धज्जियां उड़ती रही। सत्ता पक्ष के लोग न तो मुंह पर मास्क लगाए हुए थे, और न ही दूरी पर कोई ध्यान दे रहे थे। इतना ही नहीं शपथ ग्रहण  समारोह के दौरान सभागार के अंदर बिना मास्क लगाये बड़ी संख्या में लोग गैलरी में खड़े दिखाई दिए। यदि इस प्रकार का नजारा प्रशासन व भाजपा के लोग विपक्षी पार्टियों का देखते हैं, तो वह उन पर कार्रवाई करने की कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं। विपक्षी पार्टियों  का कहना है कि प्रशासन केवल विपक्षीगणों को ही निशाना बनाता है। जबकि सत्तासीन लोगों को नजरंदाज कर देता है, यह मात्र एक विडंबना ही है।
   स्थानीय ब्लॉक परिसर सभागार में मंगलवार को ब्लाक प्रमुख पद एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। इस दौरान ब्लॉक परिसर के अंदर तथा सभागार के भीतर लोगों की भारी भीड़ जमा हुई , जहां पर खुलेआम सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती रही , लेकिन इस ओर न तो प्रशासन ने ही ध्यान दिया , दूसरों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का पाठ पढ़ाने वाले भाजपाइयों ने ही कोई ध्यान दिया। समारोह के दौरान सभागार के अंदर गैलरी में भी बड़ी संख्या में लोग खड़े हुए दिखाई दिए, जिन्हें किसी ने रोकना भी मुनासिब नहीं समझा। इस दौरान वह लोग न तो सोशल डिस्टेंसिंग का ही पालन कर रहे थे , और न ही मास्क लगाए हुए थे। विपक्षी पार्टियों के नेताओं का कहना है कि यदि ऐसा ही   काम उनकी पार्टी की तरफ से किया जाता तो पुलिस प्रशासन से लेकर भाजपा के लोग भी उनके खिलाफ कार्रवाई करवाने से नहीं चूकते। खेद की बात है कि सोशल डिस्टेंसिंग की सरेआम धज्जियां उड़ती रही, और प्रशासन एवं भाजपाई मूकदर्शक व तमाशाई बने रहे, जो मात्र एक विडंबना ही है। प्रशासनिक अधिकारियों को सभी के साथ समानांतर व्यवहार ही करना चाहिए यही उनकी नैतिकता है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم