*नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों को समारोह में दिलाई गई शपथ*
*बिधूना, औरैया।* अछल्दा व बिधूना के नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों को मंगलवार को अलग-अलग आयोजित समारोहों में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विकास खंड अछल्दा के नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख डॉ० शरद राणा को मंगलवार को नेवलगंज कस्बा स्थित एक राइस मिल प्रांगण में आयोजित समारोह में खंड विकास अधिकारी अश्वनी सोनकर द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ समारोह के मौके पर लोगों ने नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख को फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख डॉ शरद राणा ने कहा कि विकासखंड अछल्दा के सम्मानित क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जिस उत्साह आशा और विश्वास के साथ उन्हें भारी बहुमत से चुना है। आशा और विश्वास की कसौटी पर वे खरा उतरने का वह भरसक प्रयास करेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर उत्तर प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सेंगर, पूर्व प्रधान संजय सिंह , अवनीश ठाकुर, अंकुल ठाकुर, आशुतोष गौर, चंद्रभान सिंह, शैलेंद्र कुमार शर्मा उर्फ लला, रजन सेंगर , पूर्व प्रधान अमरीश दीक्षित, विवो भदौरिया, अर्पित पोरवाल व हर्ष प्रताप सेंगर आदि प्रमुख लोग मौजूद थे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know