Top News

औरैया में जमीन के विवाद में दो पक्षों में चले ईंट पत्थर, चार गंभीर

औरैया में जमीन के विवाद में दो पक्षों में चले ईंट पत्थर, चार गंभीर

उत्तरप्रदेश न्यूज़21 संवाददाता बिधूना(औरैया)। कस्बे के गांधी नगर में प्लाट की जमीन को लेकर दो पक्षों लाठी डंडे चल गए। इसमें एक महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराने के साथ ही रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गांधी नगर निवासी राज वर्मा ने बताया कि वह प्लाट पर निर्माण करा रहा था। इसी बीच पड़ोस के संजीव कुमार, श्याम, छुन्नालाल, अंकित, आकाश, दीपक, कल्लू, धंनिया आदि आ गए। आरोप है कि उक्त लोगों ने निर्माण बंद कराने की बात कहकर ईंट पत्थर चलाने शुरू कर दिए।
बचाव में आए उसके बाबा कालीचरन मां, सुनीता पर भी हमला कर घायल कर दिया। राज ने बताया कि मारपीट में उसे भी गंभीर चोटें आईं हैं। वहीं संजीव भी घायल हो गया। सुनीता को गंभीर हालत में सैफई रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष शशांक राजपूत ने बताया कि राज की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم