औरैया में गोवंश गवां रहे जान चारा-पानी से अनजान,पढ़िए इस खबर में
उत्तरप्रदेश न्यूज़21 सहायल (औरैया)। देखरेख के अभाव में गोवंश बीमार होेकर दम तोड़ रहे हैं। प्रशासन ने गोशालाओं की हालत सुधारने के लिए एनजीओ का भी सहारा लिया लेकिन इससे भी फर्क पड़ता नजर नहीं आ रहा। मंगलवार को सौथरा में चारे-पानी के अभाव में बीमार गोवंश की मौत हो गई। शव को कर्मी खींचकर ले जाते दिखे तो अफसरों तक खबर पहुंची। उन्होंने जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कही है।
गोशालाओं में गोवंशों को समय से हरा चारा, पानी और दाना मिल सके, इसके लिए डीएम सुनील कुमार वर्मा ने पहले कर कई एनजीओ को इनकी जिम्मेदारी दी। कहा था कि जो भी सहयोग हो सकेगा, प्रशासन करेगा। लेकिन व्यवस्था में सुधार नहीं होता दिखा। सौथरा स्थित गोशाला में 113 गोवंश पंजीकृत थे। मौके पर नांद खाली पड़ी मिली। पानी भी नहीं था।गोवंश की मौत होने पर कर्मी उसे बुरी तरह खींचकर फेंकने ले जाते दिखे। जब लोगों ने इसकी जानकारी ब्लाक अधिकारियों को दी तो हड़कंप मच गया। आनन फानन में पंचायत सचिव अमित राठौर, प्रधान हरिकेश सिंह और पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ हृदेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने नाराजगी जता गोवंश का पोस्टमार्टम कराया गया। डॉ हृदेश कुमार ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी जाएगी। कई गोवंश बीमार और कुपोषित मिले। स्वयं सेवी संस्था को बेहतर ढंग से देखरेख करने के निर्देश दिए हैं। देखरेख के अभाव में गोवंश की मौत
अटसू (औरैया)। अस्थायी गोशाला में चारे-पानी के अभाव में मंगलवार को एक गोवंश की मौत हो गई। लोगों ने गोवंशों की देखरेख न होने का आरोप लगाया है। अंबेडकर नगर अटसू स्थित गोशाला में गोवंश की मौत की सूचना पर पहुंचे सभासद जितेंद्र पोरवाल, नंदू सक्सेना ने गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने चारा मानक के अनुरूप देने की बात कही। पशु चिकित्सक डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि गोवंश का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
गोशालाओं में गोवंशों को समय से हरा चारा, पानी और दाना मिल सके, इसके लिए डीएम सुनील कुमार वर्मा ने पहले कर कई एनजीओ को इनकी जिम्मेदारी दी। कहा था कि जो भी सहयोग हो सकेगा, प्रशासन करेगा। लेकिन व्यवस्था में सुधार नहीं होता दिखा। सौथरा स्थित गोशाला में 113 गोवंश पंजीकृत थे। मौके पर नांद खाली पड़ी मिली। पानी भी नहीं था।
अटसू (औरैया)। अस्थायी गोशाला में चारे-पानी के अभाव में मंगलवार को एक गोवंश की मौत हो गई। लोगों ने गोवंशों की देखरेख न होने का आरोप लगाया है। अंबेडकर नगर अटसू स्थित गोशाला में गोवंश की मौत की सूचना पर पहुंचे सभासद जितेंद्र पोरवाल, नंदू सक्सेना ने गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने चारा मानक के अनुरूप देने की बात कही। पशु चिकित्सक डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि गोवंश का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know