*जिला कारागार का ऑनलाइन हुआ निरीक्षण*
*आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर*
*औरैया।* जनपद न्यायाधीश डॉ० दीपक सक्सेना के निर्देशन पर जेल का वर्चुअल निरीक्षण किया गया, और बंदियों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण कराने का भरोसा दिया गया। बंदियों को विधिक जानकारी भी दी गई।
कारागार में बंदी कुछ बंदियों द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता के लिए अधिवक्ताओं की मांग की गई जिस पर सचिव जिला विकास सेवा प्राधिकरण दिवाकर कुमार ने जेलर को निर्देश दिया, कि उक्त बंदियों से उनके प्रार्थना पत्र लेकर उनके कार्यालय को प्रेषित करें ताकि उन्हें निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया जा सके। जेलर द्वारा जानकारी दी गई, कि जेल में निरुद्ध बंदियों की कोरोना की शत-प्रतिशत जांच पूर्ण हो चुकी है नए आने वाले बंदियों की कोविड-19 जांच कराकर ही प्रवेश दिया जाता है।उन्होंने बताया कि सभी बंदियों को उच्च न्यायालय द्वारा कोरोना महामारी से बचाने के लिए जारी गाइडलाइन के निर्देशों का पालन करने के लिए निर्देशित किया जा चुका है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दिवाकर कुमार द्वारा जेल की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया गया और बनियों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण कराने का भरोसा दिया गया। बंदियों को राष्ट्रीय लोक अदालत मध्यस्थता केंद्र स्थाई लोक अदालत एडीआर भवन विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस अधिवक्ता शिवम शर्मा के साथ न्यायिक अधिकारी व जेल अधिकारी मौजूद थे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know