*ब्लाक प्रमुख के साथ सदस्यों को दिलायी गोपनीयता की शपथ*
*एरवाकटरा, औरैया।* एरवाकटरा क्षेत्र पंचायत कार्यालय के सभागार में ब्लाक प्रमुख व बीडीसी शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख प्रियंका यादव समेत 43 बीडीसी सदस्यों को शपथ जिला सहायक निबंधक केके मिश्रा ने दिलाई। 21 बीडीसी सदस्य शपथ ग्रहण के समय उपस्थित नहीं थे। शपथ ग्रहण समारोह में कुछ भाजपा के पदाधिकारी बैठे मिले। नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख प्रियंका यादव ने शपथ समारोह में संबोधित करते हुए कहा चुनाव के बाद आपसी मतभेद समाप्त हो जाते हैं। उनके कार्यकाल में कोई निराश नहीं होगा, जो भी योजनाएं आएंगी निष्पक्ष होकर पंचायतों में विकास होगा। इस मौके पर श्री प्रकाश यादव, जिला पंचायत सदस्य पति मिथिलेश यादव, ब्लाक प्रमुख पति कल्लू यादव , अख्तर अली , वीनू सक्सेना , सुभाष बाजपेयी , श्रीकृष्ण यादव , पूर्व प्रधान रामपाल सिंह यादव , स्नेल यादव , पूर्व प्रमुख कल्लू यादव , जिला पंचायत सदस्य दीपू यादव , सुरेश चंद्र यादव , नरेंद्र यादव , संतोष यादव , लालू शाक्य, पूर्व प्रधान छोटे दुबे, शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन एडीओ पंचायत सहायक विकास अधिकारी विमल सिंह ने किया।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know