Top News

औरैया में अब गैल में स्मार्ट बोर्ड्स से पढेंगे प्री प्राइमरी के बच्चे,देखिए इस खबर में

उत्तर प्रदेश न्यूज21/ऑल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
उत्तरप्रदेश न्यूज़21 संवाददाता औरैया। संवाददाता
दिबियापुर के गेल गांव स्थित गेल डीएवी पब्लिक स्कूल के करीब 3 करोड़ की लागत से बने नव निर्मित प्री प्राइमरी भवन का उद्घाटन गेल इंडिया लिमिटेड के डायरेक्टर फाइनेंस एके तिवारी ने मंत्रोच्चारण के बीच फीता काटकर 21 नारियल फोड़ कर किया। इस भवन में विद्यालय की प्री प्राइमरी कक्षाओं का संचालन शीघ्र शुरू किया जाएगा। इसमें बच्चे हाई स्पीड इंटरनेट से जुड़े इस स्मार्ट बोर्ड्स के जरिए अध्ययन करेंगे।
विद्यालय भवन 2.94 करोड़ की लागत से 15 माह में तैयार किया गया है।विद्यालय भवन में आठ कक्षाओं सहित ऑडियो विजुअल कक्ष, एक्टिविटी कक्ष, कंपोजिट लैब सहित स्टाफ आदि की उच्च स्तरीय व्यवस्था की गई है। भविष्य में भवन को हाई स्पीड इंटरनेट से जोड़ने और स्मार्ट बोर्ड्स की व्यवस्था की भी योजना है। इस अवसर पर डायरेक्टर फाइनेंस श्री तिवारी ने इस भवन को देश के सबसे अच्छे विद्यालय भवनों में से एक बताया और विद्यालय के प्राचार्य और शिक्षकों से इसे सर्वोत्तम शिक्षा संस्थान बनाने की अपेक्षा की। इस अवसर पर गेल पाता के कार्यकारी निदेशक अजय त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि का आभार जताते हुए प्री प्राइमरी कक्षाओं को पूरे जीवन की शिक्षा का आधार बताया। प्राचार्य अशोक कुमार शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया और उन्हें विद्यालय की उच्च गुणवत्ता की शिक्षा के प्रति आश्वस्त किया। इस अवसर पर मुख्य महा प्रबंधक मानव संसाधन पी एन राव, मुख्य महा प्रबंधक संजय मेहरोत्रा, उप महा प्रबंधक सिविल एस के श्रीवास्तव , रमा तिवारी, अंजू त्रिपाठी, प्रिया पी एन राव सहित विद्यालय के शिक्षक व गेल अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम में ए वके तिवारी ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया। कार्यक्रम के दौरान कोविड नियमों के पालन का विशेष ध्यान रखा गया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم