उत्तर प्रदेश न्यूज21/ऑल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
उत्तरप्रदेश न्यूज़21 संवाददाता औरैया। सप्ताह में शनिवार व रविवार को कोरोना बंदी के समय पुलिस मुस्तैदी का दावा किया जाता है लेकिन इसके बावजूद चोरों ने आधी रात सहायल थाना क्षेत्र में तीन घरों को निशाना बनाकर पुलिस को सीधी चुनौती दे दी है। एक साथ तीन घरों में लाखों की चोरी की घटना से दहशत का माहौल है। पीड़ितों ने पुलिस को करीब 15 लाख के जेवर व नकदी चोरी की जानकारी दी है।
सहायत थाना क्षेत्र के ग्राम बहलोलपुर में शनिवार देर रात चोरों ने सगे चार भाई के कमरों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी की तो पड़ोस में रहने वाले दो घरों को भी निशाना बनाया। पीड़ित भूपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि वह शादी समारोह में गए थे। पत्नी व परिवार के सदस्य छत पर सोए हुए थे। रविवार तड़के लौटा तो मेन गेट खुला पाया तो होश उड़ गए। कमरों में जाकर देखा तो कुंडे टूटे थे और सेफ का ताला टूटा देखकर परिवार के लोगों को आवाज दी। वह सभी आनन-फानन छत से नीचे आए। सेफ में रखी नकदी व जेवर गायब थे।
इसी बीच पड़ोस के घरों में चोरी की घटना का शोर सुनाई दिया। पड़ोसी एबरन सिंह व मक्का सिंह ने पुलिस को बताया की घर से बाहर गए हुए थे। बिजली न होने से पत्नी व बच्चे छत पर सो रहे थे। रविवार सुबह घर पहुंचे तो चोरी की घटना पता लगी। सगे चार भाइयों के घर को चोरों ने निशाना बनाया। पीड़ित भाई हाकिम सिंह ने बताया सुर्जन सिंह, दीवान सिंह, ब्रजेंद्र सिंह के कमरे अलग-अलग है। शनिवार की रात सभी छत पर सो रहे थे। सुबह पड़ोस में चोरी होने की जानकारी हुई तो अपने कमरे जांचे। कमरों का ताला टूटा हुआ था और नकदी सामान गायब था। चोरी की घटनाओं से गांव में दहशत का माहौल बन गया। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि घटना को लेकर पीड़ितों ने तहरीर दी है, जांच की जा रही है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know