*_निशुल्क प्रशिक्षण हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू_*
*_औरैया 16 जुलाई 2021_* - _जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने सूचित किया है कि पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा निशुल्क ओ लेवल एवं सी0सी0सी0 कंप्यूटर प्रशिक्षण कराया जाता है जिसके क्रम में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदक विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन करने के उपरांत समस्त शैक्षिक एवं वांछित अभिलेखों सहित ऑनलाइन आवेदन पत्र दो प्रतियों में कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के कक्ष संख्या 48 में जमा करना सुनिश्चित करें। जिसमें अधिक जानकारी हेतु आवेदक डायरेक्ट फॉर स्टूडेंट पर क्लिक करके विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।_
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know