Top News

निरीक्षण में टूटी बाउंड्री व बैरीकेडिंग को लेकर डीएम एसपी ने जताई नाराजगी*

*निरीक्षण में टूटी बाउंड्री व बैरीकेडिंग को लेकर डीएम एसपी ने जताई नाराजगी*

*पशु चिकित्साधिकारी के समय से पूर्व अस्पताल से चले जाने पर जवाब मांगने के दिए निर्देश*

*बिधूना,औरैया।* ब्लॉक प्रमुख चुनाव के मतदान एवं मतगणना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम द्वारा विकास खंड कार्यालय का निरीक्षण किया गया और ब्लाक कई जगह टूटी पड़ी बाउंड्रीवाल
को देखकर खंड विकास अधिकारी की लापरवाही के प्रति नाराजगी जताई गई। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने गलत ढंग से लगाई गई बैरिकेडिंग को लेकर की थाना प्रभारी अछल्दा के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई और बैरिकेडिंग सुधारने के भी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम ने खंड विकास अधिकारी केके मिश्रा को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि मतदान व मतगणना में किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने दी जाए और मतदान केंद्र पर क्षेत्र पंचायत सदस्य को ही प्रवेश करने दिया जाए साथ ही बिना आधार कार्ड व बिना निर्वाचित होने के प्रमाण पत्र के वोट न डालने दिया जाए। जिलाधिकारी ने ब्लॉक कार्यालय परिसर में स्थित पशुचिकित्सालय का भी औचक निरीक्षण किया किंतु निरीक्षण दौरान संबंधित पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ सौरभ कुमार समय से पहले ही अस्पताल से चले जाने को लेकर संबंधित अधिकारियों से उनसे स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। इस निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी राशिद अली सीओ मुकेश प्रताप सिंह खंड विकास अधिकारी अछल्दा के के मिश्रा थाना प्रभारी तारिक खान प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने