Top News

औरैया में चोरी कर भैंस ले जा रहे दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ा,फिर हुआ कुछ ऐसा......

औरैया में चोरी कर भैंस ले जा रहे दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ा,फिर हुआ कुछ ऐसा......
उत्तरप्रदेश न्यूज़21 संवाददाता कंचौसी (औरैया)। दिबियापुर थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव में बुधवार की रात भैंस चोरी कर ले जा रहे दो चोरों को ग्रामीणों ने विजयीपुरवा के पास घेराबंदी कर पकड़ लिया। चोरों के पास से पांच भैंसें मिली हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बुधवार की रात सुंदरपुर गांव निवासी मूलचंद की चार भैंसें व अमरपुर गांव निवासी राम स्वरूप की एक भैंस को खूंटे से खोलकर चोर कंचौसी दिबियापुर रोड पर खड़ी गाड़ी में लादकर लेकर जा रहे थे। अमरपुर गांव के राम स्वरूप ने दो युवकों को भैंस ले जाते देख शोर मचाया। इस पर ग्रामीणों ने विजयीपुरवा के पास घेराबंदी कर दोनों चोरों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।


पुलिस को पकड़े गए लोगों ने अपना नाम दिलीप कुमार व वीरेंद्र निवासी इजुआ रामपुर थाना रूरा कानपुर देहात बताया है। कंचौसी चौकी इंचार्ज प्रमोद सागर ने बताया दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। चोरों के गैंग का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। बरामद भैंसें किसानों को सौंप दी गई है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने