उत्तर प्रदेश न्यूज21/ऑल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
धौलाना:-मनोज तोमर
धौलाना।ब्रहस्पतिवार को ब्लाक प्रमुख चुनाव प्रक्रिया के दौरान भाजपा प्रत्याशी
निशांत सिसौदिया द्वारा नामांकन किया गया। इस पद पर केवल एक ही नामांकन
आने से उन्हें निर्विरोध ब्लाक प्रमुख धौलाना चुन लिया जाना तय है। जिससे
क्षेत्र में खुशी का माहौल है। वहीं राजनीति के जानकार इस जीत के लिए
भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट उमेश राणा को श्रेय दे रहे हैं। इससे पहले
उमेश राणा जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर रेखा हूण को कुल 19 वोटों में से
रिकार्ड 13 वोट दिलवाकर जीत का सेहरा उनके सिर पर बांध चुके हैं। जिससे
राजनीतिक बैक ग्राउंड रखने वाले धौलाना निवासी पूर्व विधायक स्वर्गीय
मेघनाथ सिंह सिसौदिया के पौत्र भाजपा नेता निशांत सिसौदिया को भाजपा ने
प्रमुख पद का प्रत्याशी घाोषित किया था। निशांत सिसौदिया ने बुधवार को
नामांकन खरीदा। इस दिन किसी ओर ने नामांकन पत्र नहीं खरीदा। ब्रहस्पतिवार
को उन्होंने नामांकन दाखिल किया। शाम तीन बजे तक किसी अन्य क्षेत्र
पंचायत सदस्य ने नामांकन पत्र तक नहीं खरीदा। जिससे अब उनका ब्लाक प्रमुख
बनना महज औपचारिकता ही रह गया है। इस संबंध में ब्लाक के चुनाव अधिकारी
मनोज राव ने बताया कि एक ही टिकट बेचा गया है। जिसे दाखिल कर दिया गया
है। जिसकी जांच कर ली गई है। शुक्रवार को नाम वापिसी का समय रहेगा। दस
जुलाई को सही समय पर अगर नाम वापिसी नहीं होती है तो निशांत सिसौदिया को
ब्लाक प्रमुख पद पर जीत का प्रमाण पत्र प्रदान कर दिया जाएगा। जिससे
भाजपाईयों में हर्ष का माहौल है। नामांकन के अवसर पर जिला अध्यक्ष
एडवोकेट उमेश राणा, शिक्षक एमएलसी श्रीचंद शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नरेश
तोमर, पूर्व विधायक धर्मेश तोमर, भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष उपेंद्र
राणा, मंडल अध्यक्ष डा सोनू ठाकुर, मिनी मेवाड चैरिटेबल फाउन्डेशन के
अध्यक्ष व भाजपा नेता गिरीश सिसौदिया, नागेंद्र तोमर, मंडल उपाध्यक्षराहुल नंबरदार, मंडल महामंत्री अभिषेक तोमर, पूर्व मंडल अध्यक्ष मिंटू
चौहान आदि मौैजूद रहे।
जनपद में राजनीति के चाणक्य बनकर उभरे उमेश राणा
वर्ष 2019 में 19 लोगों को मात देकर जिला अध्यक्ष बने उमेश राणा राजनीतिक
समझ रखने वालों के बीच बेहद गंभीर माने जाने लगे थे। लेकिन कुछ दिन बाद
को आपरेटिव बैंक के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बिशन सिंह तोमर को भितरघात
के कारण करारी शिकस्त मिली। जिसका ठीकरा उमेश राणा के सिर पर ही फोडा
गया। लेकिन बेहद मेहनती व पार्टी को समर्पित उमेश राणा ने जिला पंचायत
सदस्य चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ताओं को भाजपा समर्थित प्रत्याशी घोषित
कराया। कोरोना काल व अन्य कई कारण होने के कारण 19 में से केवल तीन सीट
ही भाजपा जीत सकी। उसके बाद बसपा के समर्थन से जीती रेखा हूण भाजपाज्वाइन कराकर चंद दिनों में उमेश राणा ने पासे को पलटते हुए रिकार्ड तेरह मत दिलाकर भाजपा प्रत्याशी रेखा हूण को जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर आसीन
कराया। अब ब्लाक प्रमुख चुनाव में भी जनपद के चार ब्लाकों में से तीनोंभाजपा प्रत्याशी निर्विरोध जीतने के कगार पर हैं। जबकि ब्लाक सिंभावली परभाजपा ने कोई भी प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। पहले जिला पंचायत अध्यक्ष
व अब ब्लाक प्रमुख पदों पर भाजपा प्रत्याशियों को जीत दिलाने के बाद
राजनीति में इन दिनों जिला अध्यक्ष उमेश राणा का कद एकाएक बहुत बढ गया
है। जिसके चलते राजनीति के जानकार अब उमेश राणा को जनपद की राजनीति का
चाणक्य कहने लगे हैं।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know