Top News

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया मंडी स्थल का निरीक्षण

*आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया मंडी स्थल का निरीक्षण* 


*औरैया 20 जुलाई 2021*   - आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने औरैया मंडी स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने ईवीएम स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल को देखा। उन्होंने मंडी सचिव को निर्देश दिए कि दो गोदाम स्ट्रांग रूम के लिए एवं मतगणना के लिए दो चबूतरे अभी से चिन्हित कर लिए जाएं।_ 


_मंडी में अनावश्यक अतिक्रमण होने पर उन्होंने मंडी सचिव अरुण गुप्ता को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। निरीक्षण के दौरान खाद्य विभाग के गोदाम में इलेक्ट्रॉनिक  कांटा खराब मिलने पर वितरण सहायक पंकज कुमार को प्रतिकूल प्रविष्ट देने के आदेश दिए ।_ 


_उन्होंने स्ट्रांग रूम की साफ-सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने मंडी सचिव को निर्देश दिये कि ईवीएम को रखने हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली जाये। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी सरकारी उचित दर की दुकान पर राशनकार्ड धारको के हिसाब से पूरा राशन दिया जाए ।_


_निरीक्षण के दौरान एडीएम रेखा एस चौहान व प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अंजनी अवस्थी मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم