Top News

वैक्सीनेशन: औरैया में भीषण गर्मी में दूसरी डोज न लगने से मायूस लौटे लोग

वैक्सीनेशन: भीषण गर्मी में दूसरी डोज न लगने से मायूस लौटे लोग
भीषण गर्मी में स्वास्थ्य कर्मी व लाभार्थियों का बुरा हॉल
उत्तरप्रदेश न्यूज़21 सम्वाददाता दिबियापुर/औरैया:कोरोना टीकाकरण को लेकर लोगों की दुश्वारियां दूर नहीं हो रही हैं। मंगलवार को शहरी क्षेत्र दिबियापुर में टीके की कमी तो नहीं हुई, भीषण गर्मी में दूसरी डोज लगवाने आए लोगों को खासी परेशानी हुई। कई सेंटर में लाइट न होने के कारण गर्मी में जूझना पड़ा। नतीजतन सैकड़ों लोग बिना वैक्सीन की दूसरी डोज लिए ही लौट गए। कई केंद्रों पर वैक्सीन की कमी भी दिखी। एक रिपोर्ट...

दिबियापुर सीएचसी
कोरोना टीका के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों से झड़प

दिबियापुर सीएचसी में चल रहे टीकाकरण में लोगों को बिना लाइट के गर्मी में कई घंटों तक गर्मी में झेलना पड़ रहा है वहीं स्वस्थ्य कर्मी लाइट जाने के बाद गर्मी में उनका भी बुरा हाल हो गया है। वहीं दिबियापुर सीएचसी में वैक्सीन लगवाने आये बड़े राजपूत ने बताया की मेरा दिनांक 13 जुलाई को स्लॉट बुक था लेकिन वहां के कर्मचारी नया रजिस्ट्रेशन करके वैक्सीनेशन किया जा रहा स्लॉट बुक वाले लोगों को बिना वैक्सीनेसन के वापस लौटना पड़ रहा कई लोग तो नाराज भी हो गए। कर्मचारियों से नोक-झोंक भी हुई। कोवैक्सीन के लिए इस आयु वर्ग में मौके पर पंजीकरण कराकर वैक्सीन लगवाने में काफी समय लग रहा था।।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم