*मतदान व मतगणना को लेकर डीएम एसपी ने परखी व्यवस्था*
*बिधूना,औरैया।* 10 जुलाई को ब्लाक प्रमुख पद चुनाव के लिए होने वाले मतदान व मतगणना को लेकर शुक्रवार को डीएम एसपी द्वारा विकासखंड बिधूना का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था परखी गई और संबंधित अधिकारियों को शांति पूर्ण माहौल में निष्पक्ष ढंग से चुनाव कराने के निर्देश दिए गए।
10 जुलाई को ब्लॉक प्रमुख चुनाव होने वाले मतदान एवं मतगणना के मद्देनजर शुक्रवार को जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम उप जिलाधिकारी राशिद अली सीओ मुकेश प्रताप सिंह खंड विकास अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव कोतवाल शशांक राजपूत आदि अधिकारियों द्वारा विकास खंड कार्यालय बिधूना का औचक निरीक्षण किया गया मतदान संबंधी व्यवस्थाएं परखी गई।इस मौके पर जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम द्वारा संबंधित अधिकारियों को शांतिपूर्ण माहौल में निष्पक्ष ढंग से मतदान व मतगणना संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने मतदान स्थल पर संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों व मतदाताओं के अलावा अन्य किसी को प्रवेश न देने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आसपास बैरीकेडिंग के साथ सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहने चाहिए।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know