Top News

फ़िदातियंस हेलपिंग हैंड्स ने लगवाया वक्सिनेशन कैंप

फ़िदातियंस हेलपिंग हैंड्स ने लगवाया वक्सिनेशन कैंप

ब्यूरो रिपोर्ट संबददाता

मथुरा। जिले की प्रमुख गैर सरकारी संस्था फिदातियंस हेलपिंग हैंड्स की ओर से शनिवार को शहर के डेमपियर नगर स्थित रमन लाल शोरावाला प्राईमरी स्कूल में फ़्री वक्सिनेशन कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर डॉ मुकेश आर्य बंधु व एसडीएम डॉ सुरेश कुमार ने किया। इस अवसर पर संस्था के फाउंडर दीपक गौड़ ने बताया कि आज कैंप में करीब 500+ लोगों को दोनों डोज़ की वैक्सीन लगाई गई है उन्होंने आगे अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि उनकी संस्था ने सेनेटरी बैंक का शुभारंभ किया है
जिसके अंतर्गत टीम ने अभी तक 3 हजार सेनेटरी पेड वितरित किए हैं उन्होंने बताया कि उनकी टीम पूरे देश के लोगों तक पहुँचने का प्रयास कर रही हैं जिससे महिलाओं को माहवारी से होने वाली गंभीर बीमारी से बचाया जा सके। कल रेलवे स्टेशन पर भी टीम सेनेटरी पेड वितरित करेगी अगर किसी जरूरतमंद को इनकी आवश्यकता हो तो उनसे या उनकी टीम से संपर्क कर सकते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उन्होंने लोगों, प्रशासन और अपनी टीम का धन्यवाद किया। टीम की तरफ से हिमांशु कौशिक, मानव गौड़, जीतू गर्ग, यश राज सिंह, तनुज प्रताप सिंह, जय शर्मा,सागर बंसल, कन्हैया शर्मा,अभिनव, योगेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने