Top News

औरैया में पेंटिंग के हुनर पर सम्मानित करने घर पहुंचे उप जिलाधिकारी-जानिये कारण

उत्तर प्रदेश न्यूज21/ऑल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
उत्तरप्रदेश न्यूज़21 संवाददाता दिबियापुर ।रविवार
को उप जिलाधिकारी औरेया रमेश चंद यादव ने लक्षय जिलाध्यक्ष अजीत राजपूत की उपस्थिति में आकाश राजपूत पुत्र जसवीर सिंह राजपूत (शिक्षक) को उनके आवास दिबियापुर स्थित गेल गांव पर पहुंचकर सम्मानित एवं पुरस्कृत किया।

आकाश राजपूत ने अपने हुनर द्वारा बनाई गयी पेंटिंग को उपजिलाधिकारी को भेंट किया । इस अवसर पर उपजिलाधिकारी औरेया ने कहा कि लक्ष्य संगठन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में निशुल्क किए जाने वाले योगदान एवं निशुल्क पुस्तकालय, निशुल्क कोचिंग सेंटर आदि कार्यों से बहुत ही प्रभावित हैं । मेधावी छात्रों के प्रोत्साहन के लिए सदैव तत्पर रहते हैं एवं अपने अमूल्य समय से समय निकालकर समय-समय पर उनका मार्गदर्शन करते रहते हैं।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने