*वैक्सीन लगवाने उमड़ी भीड़*
*केशमपुर पँचायत में नौ सौ ग्रामीण लगवा चुके हैं वैक्सीन*
*फफूंद,औरैया।* गुरुवार को भाग्यनगर ब्लाक की ग्राम पंचायत केशमपुर-पसईपुर के प्राथमिक विद्यालय मे स्वास्थ्य टीम द्वारा कोविड- 19 बैकसीनेशन कैम्प लगाया गया। वैक्सीन लगवाने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कोरोना से वचाव के लिए टीकाकरण कराये जाने की शाशन प्रशाशन और समाजसेवियों द्वारा की जा रही अपील का ग्रामीण क्षेत्रो में खासा असर देखने को मिल रहा।गांव के लोगों में जागरूकता आने से वह आगे बढ़कर टीकाकरण करा रहे हैं। गुरुवार को स्वास्थ्य बिभाग की टीम द्वारा केशमपुर-पसईपुर ग्राम पँचायत के प्राथमिक विद्यालय में लगाये गए शिविर में गांव के युवाओं, महिलाओं और पुरुषों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।जिसमे एक सौ तीन लोगों के वैक्सीन लगाई गयी।स्वास्थ्य टीम की सीएचओ पूजा शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत में लगभग नौ सौ ग्रामीणों को टीकाकरण किया जा चुका है जिसमे खासी संख्या महिलाओं की भी रही है।इस दौरान रामपाल सिंह,एनम सीता देवी,आशा शिव देवी आदि स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know