*टेंपो की टक्कर से दो पत्रकार घायल*
*औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के दिबियापुर रोड स्थित ग्राम चिचौली के समीप गुरुवार को अपराह्न करीब सवा 3 बजे मुख्यालय से बाइक द्वारा वापस औरैया आते समय राष्ट्रीय सहारा के संवाददाता प्रवेश चतुर्वेदी एवं लोक भारती के ब्यूरो चीफ दिनेश सिंह की बाइक में टेंपो ने टक्कर मार दी। जिससे वह रोड पर गिर कर घायल हो गये। घायलावस्था में उन्हें 100 शैय्या युक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया। जनपद के पत्रकार बंधुओं ने उपरोक्त दोनों पत्रकार साथियों के जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know