*सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर वृक्षारोपण कर धूमधाम से मनाया।*
एरवाकटरा (औरैया)- समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष के 49 वें जन्मदिन को पार्टी के हजारों कार्यकर्ता ने बहुत ही धूमधाम से मनाया। जिला पंचायत सदस्य प्रकाश चंद,दीपू यादव एवं कई सपा नेताओं ने खीर वितरण का आयोजन भी किया । वही ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी रामपाल सिंह जी यह घोषणा भी की कि आने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार लाएंगे जनता के साथ हो रहे अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वर्तमान सरकार ने केवल झूठे वादे किए और पूरी उत्तर प्रदेश की जनता के साथ छल किया है जिसका जवाब जनता उन्हें आने वाले चुनाव में दे देगी। क्योंकि उत्तर प्रदेश की जनता भी जानती है कि किस सरकार ने उनके लिए क्या कार्य किए। समाजवादी पार्टी ने जो जनता से वादे किए और उन वादों को पूरा भी किया। समाजवादी पार्टी की सरकार को पूर्ण बहुमत बनने से कोई नहीं रोक सकता। क्योंकि समाजवादी पार्टी पर जनता को पूरा भरोसा है और समाजवादी पार्टी जनता के भरोसे पर हमेशा कायम रहती है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रकाश चंद्र, दीपू यादव, ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी रामपाल सिंह, गंभीर यादव, बीनू सक्सेना, छोटू प्रधान बरौना के साथ समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know