ईट उठाने से मना करने पर दंबगो ने महिला व उसके पति को पीटा

*ईट उठाने से मना करने पर दंबगो ने महिला व उसके पति को पीटा *

बिधूना(औरैया)-  बिधूना थाना क्षेत्र के  ग्राम ख़ाँनजहापुर चिरकुआ निवासी  रानी पत्नी अशोक कुमार ने  थाना  प्रभारी को शिकायती पत्र देते  हुए  कहा कि  दिनाँक 27 जून  की  रात्रि  करीब 10:30 बजे गांव के ही नफीस, अनीस, इरशाद  पुत्र नसीर खा व जमीला बेगम पत्नी नासिर खा उसके घर के बाहर रखी ईट को  उठाकर  ले  जाने  लगे।  जिसको  मना  करने  पर  विपक्षीगणो  ने महिला व उसके पति के साथ मारपीट करने लगे  । मारपीट की चीख पुकार सुन कर गांव के ही गोरेलाल पुत्र सोने लाल, नंद किशोर पुत्र रामा नंद, राज कुमार  पुत्र  अशर्फी लाल  आ  गए  और  बीच बचाव करने लगे। तभी  उक्त विपक्षीगण जाति सूचक गली  देते  हुए  कहा  तुझे  व तेरे परिवार को  जान से  मारने  की  धमकी  देते हुए भाग गये। पीड़ित महिला ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी 112 पर दी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم