डीएम,एसपी समेत अन्य अधिकारियों को सम्मानित किया

*डीएम,एसपी समेत अन्य अधिकारियों को सम्मानित किया*

*दिबियापुर,औरैया।* कोरोना काल मे बेहतरीन कार्य के लिए व अभी हाल में ही वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन के  द्वारा सम्मानित किए गए जनपद के जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा को शुक्रवार को सक्षम संस्था के पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय ककोर में   कोरोना वारियर सम्मान से सम्मानित किया व बुके भेंटकर  स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने सभी का धन्यवाद देते हुए जिला प्रशासन का सहयोग करने की अपील की । इसके अलावा सक्षम के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक औरैया अपर्णा गौतम ,अपर पुलिस अधीक्षक  शिष्य पाल सिंह व मुख्य विकास अधिकारी अशोक बाबू मिश्रा  को सम्मानित किया। 
  इस अवसर पर प्रान्त सह सचिव/जिलाध्यक्ष औरैया पंकज तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अनिल तिवारी, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुमन चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष सम्पूर्णा त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी अमित चतुर्वेदी, सवर्ण समाज सेवा संस्थान प्रदेश अध्यक्ष विकास त्रिपाठी व महित अग्निहोत्री, रामू तिवारी, विजय चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم