Top News

4 माह के निशुल्क प्रशिक्षण हेतु करें आवेदन



4 माह के निशुल्क प्रशिक्षण हेतु करें आवेदन

*_औरैया 24 जुलाई 2021_* - _जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र द्वारा संचालित नि:शुल्क प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु निम्न योजनाएं संचालित हैं। इस योजना हेतु अधिक से अधिक संख्या में ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति हेतु ट्रेड प्लंबरिंग/ इलेक्ट्रिशियन एवं अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु ट्रेड टेलरिंग का सामूहिक प्रशिक्षण हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। आवेदक जनपद का स्थाई निवासी हो। गैर तकनीकी ट्रेडों में प्रशिक्षण हेतु लिखने पढ़ने का ज्ञान हो। तकनीकी ट्रेडों में प्रशिक्षण हेतु आठवीं पास अनिवार्य हो। अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष अधिक ना हो। इच्छुक अभ्यर्थी अपना ऑनलाइन आवेदन www.diupmsme.upsdc.gov.in पर 30 जुलाई तक कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करते समय आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, फोटो, हस्ताक्षर, आठवीं/ हाई स्कूल पास प्रमाण पत्र या समकक्ष, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक की छाया प्रति एवं हस्तशिल्प से संबंधित ग्राम प्रधान /सभासद से कार्य करने का प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से अपलोड करने होंगे। अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।_

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने