*पेट्रोल-डीजल के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया जोरदार प्रदर्शन*
*औरैया।* डीजल व पेट्रोल की कीमत में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने देश व्यापी प्रदर्शन किया। इस क्रम में केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर जनपद औरेया के काग्रेश जिलाध्यक्ष शिवबीर दुबे के नेतत्व में दिबियापुर नगर के औरेया रोड पर स्थित एक पेटोल पम्प पर जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन किया गया । इस दौरान विभिन्न स्लोगन लिखे बैनर पोस्टर हाथ में लिए कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए व डीजल पेट्रोल मूल्यवृद्धि वापस किए जाने की मांग की। शुक्रवार को आयोजित जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए उप्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित , प्रदेश प्रवक्ता मनोज सक्सेना ने कहा कि भाजपा शासनकाल में मंहगाई चरम पर है। अन्य वस्तुओं की मंहगाई से तो संबंधित उपभोक्ता प्रभावित होते हैं, लेकिन डीजल व पेट्रोल की मंहगाई से सभी प्रभावित होते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कम कीमत के बावजूद देश में डीजल पेट्रोल की मंहगाई मोदी सरकार की नीयत पर सवाल खड़ा कर रही है। इस दौरान और कहा कि प्रदेश के मुखिया योगी जी ने उनके प्रदेश अध्यक्ष को गिरप्तार करवा लिया, लेकिन इससे कांग्रेसी डरने वाले नही है, और आने वाले 2022 में विधानसभा चुनाव में योगी सरकार को उखाड़ फेकेंगे, वही कांग्रेस के नेताओ ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। कॉग्रेस जिलाध्यक्ष शिवबीर दुबे ने कहा कि योगी जी पुलिस के दम पर सरकार चलाना बंद करो, चाहे जितनी पुलिस लगा लो जनता के हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे। वही धरना की सूचना पर एसडीएम औरैया रमेश यादव ,सीओ औरैया सुरेंद्रनाथ , एलआईयू इंस्पेक्टर सहित दिबियापुर थाने के कार्यवाहक प्रभारी मो शाकिर , कस्वा इंचार्ज प्रदीप अवस्थी फोर्स को लेकर आ गये, और कांग्रेसियों से धरना प्रदर्शन खत्म करने को कहा, लेकिन काग्रेसी नही माने और बैठे रहे। शान्ति पूर्वक धरना प्रदर्शन होने के बाद अधिकारीगण चले गये। धरना प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिववीर दुबे के अलावा एहसान मोहम्मद , शोभित त्रिपाठी, नवाब सिंह, विक्रम व रोहित दिवाकर , पूर्व सभासद प्रदीप चौधरी उर्फ बंटी , नसीम खा , कुलदीप दुबे, योगेन्द्र दुबे, संदीप पाल , सूनील तिवारी , प्रदीप राजपूत आदि लोग मौजूद रहे । उधर काग्रेस महिला सभा की जिलाध्यक्ष रेशमा बेगम ने भी एक अन्य पेट्रोल पंप के सामने महिला पदाधिकारी व कार्यकत्रियों के साथ धरना प्रदर्शन किया, और डीएम को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know