*एक सप्ताह में काम शुरू नहीं किया तो कंपनी कर दी जाएगी ब्लैक लिस्ट - डीएम*
*सामुदायिक शौचालय पंचायत भवनों के खराब निर्माण प्रगति पर डीपीआरओ से मांगा स्पष्टीकरण* -
औरैया कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा की अध्यक्षता में विकास कार्य एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई जिसमें जिलाधिकारी ने जनपद में चल रहे सभी निर्माण कार्य के संबंध में अधिकारियों एवं कार्यदाई संस्था को निर्देश दिए कि जिन योजनाओं का संस्थाओं के पास सारा पैसा उपलब्ध हो चुका है वह समय पर निर्माण कार्य पूरा कराएं कोई भी लापरवाही न बरती जाये।जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में चल रहे विकास कार्य जो कार्य 70 से 80% पूर्ण हो चुके हैं उनका पैसा उपलब्ध है ऐसे सभी योजनाओं को कार्यदाई संस्था अक्टूबर एवं नवंबर तक अपना कार्य पूर्ण करा लें जिससे समय पर लोकार्पण किया जा सके। इसके बाद उन्होंने पेसपेड इटावा के अभिशाषी अभियंता से सारथी हाल एवं बढ़ीन में बन रहे स्टेडियम के बारे में पैसा को लेकर जानकारी ली।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know