Top News

राज्य महिला आयोग की सदस्या ने किया चिकित्सालयों का निरीक्षण*

*राज्य महिला आयोग की सदस्या ने किया चिकित्सालयों का निरीक्षण*

*सभी महिलाएं अपना और अपने घर वालों का टीकाकरण अवश्य कराएं - राज्य महिला आयोग सदस्या*

औरैया  राज्य महिला आयोग की सदस्य द्वारा जनपद के चिकित्सालयों का  निरीक्षण किया। राज्य महिला आयोग की सदस्य रंजना शुक्ला द्वारा जनपद के 50 सैया अस्पताल, सीएचसी दिबियापुर तथा बिधूना के महिला वार्ड तथा महिला विंग का निरीक्षण किया गया। 50 शैय्या अस्पताल, सीएचसी दिबियापुर एवं बिधूना में सदस्य द्वारा महिला वार्ड प्रसूता कक्ष शौचालय एवं अस्पताल की साफ सफाई की स्थिति तथा महिला टीकाकरण की स्थिति की जानकारी ली। इसके साथ साथ अस्पताल में महिलाओं की सुविधाओं के बारे में जाना । सदस्या ने जनपद के अस्पतालों में महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं से संतुष्ट नजर आई परंतु उनके द्वारा अस्पताल के वार्डों में साफ-सफाई कपड़ों की स्वच्छता कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन तथा शौचालय की स्वच्छता और बेहतर तरीके से किए जाने के निर्देश दिए।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم