Top News

अविवाहित युवक ने फांसी लगाकर दी जान मां की डांट से नाराज

*दिबियापुर औरैया*

*अविवाहित युवक ने फांसी लगाकर दी जान मां की डांट से नाराज*


अविवाहित युवक ने फाँसी लगाकर दी जानमाँ की डाँट से नाराज होकर रात को घर से निकला था मृतक।गाँव से लगभग एक किलोमीटर दूर बम्बा के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का शव।थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी अविवाहित युवक ने रविवार की रात माँ की डाँट से नाराज होकर गाँव से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर बम्बा के पास एक पेड़ पर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को पोष्टमार्टम के लिए भेज दिया।थाना क्षेत्र के गाँव फतेहपुर लख्मी निवासी महेश चंद्र कठेरिया का बाइस वर्षीय पुत्र श्याम बाबू कठेरिया रविवार रात को देर से घर आया माँ गुलाब देवी ने देर से घर आने का कारण पूंछते हुए डाँटा फटकारा जिससे नाराज होकर मृतक श्याम बाबू रविवार की रात लगभग दस बजे घर से बाहर चल दिया माँ के पूंछने पर उसने सौच क्रिया  जाने की बात कही देर तक वापिस न आने पर उसके भाइयों ने गाँव मे तलाश किया लेकिन कहीं पता नही चला पिता घर पर नही था वह ईंट भट्ठा पर मजदूरी करने गया था।गाँव से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर बम्बा के पास स्थित लालाराम के खेत मे खड़े नीम के पेड़ पर अपने अंगोछा से फंदा बनाकर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सोमबार की सुबह ग्रामीणों ने शव को पेड़ से लटकता देखकर मृतक के घर सूचना दी।मृतक के परिजन घटना स्थल पर पहुँचे खबर फैलते ही घटना स्थल पर ग्रामीणों इकठ्ठे हो गए।मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।
मृतक के तीन भाई राघवेन्द्र 28 वर्ष,छोटू17 वर्ष,प्रिंस 13 वर्ष और दो बहनें नीलम 30 वर्ष,रेशमा 29वर्ष है,मृतक मनरेगा में मजदूरी करता था जबकि पिता ईंट भट्ठा पर रहकर ईंट पाथने का काम करता है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोष्टमार्टम के लिए भेज दिया है।इस सम्बंध में थानाध्यक्ष आलोक दुबे ने बताया कि माँ के डांटने पर उसने फाँसी लगाली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم