Top News

बिजबिजाते नालियों के बीच रहने को मजबूर रामकृष्ण नगर के लोग*

*दिबियापुर औरैया*

*बिजबिजाते नालियों के बीच रहने को मजबूर रामकृष्ण नगर के लोग*


दिबियापुर क्षेत्र के वार्ड नंबर रामकृष्ण नगर के लोग गंदी नालियों के बीच बिजबिजाते कीड़ों के बीच रहने को मजबूर है बीमारी ने घर बना रखा है
जन शिकायत वॉर्ड मैं निरंतर बढ़ती गंदगी एवं गंदे पानी का निकास वॉर्ड के सभासद द्वारा निरंतर परेशान करने का सबब बना हुआ है !! मा, नगरअध्यक्ष आपको जानकारी देने के बाबज़ूद भी कोई भी कार्यवाही का ना होना इससे प्रतीत होता है आपको जन समाज की कोई फ़िक्र नही है निरंतर नालियो मैं पानी का जमाव और घरो की निहासो मैं पानी का रिसाव लोगो को निरंतर परेशानी मैं डाल रहा है!! गंदगी के कारण वॉर्ड के कई लोग बीमारी से भी प्रभावित हो रहे है... निरंतर शिकायत करने के बाद भी झूठा आश्वशन  देकर प्रतिनिधियों द्वारा हम बार्ड वालो को गुमराह करना लगता है ये चलन बन गया है समाज मैं, रोड पर बने हुए बड़े बड़े नालो के उपर वॉर्ड वशियो ने अपना अधिपत्त बनाकर नाले के उपर अपना निर्माण कार्य बना रखा हैं एवं नाले की जगह को निजी प्रोपर्टी मान कर उसे असंवैधानिक तरीके से कब्जा कर वहा पर अपना कार्य बड़ी कुशलता से करते आ रहे है, जिसके चलते आम जनो को बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ता है. इसका बस एक ये ही कारण है की हमारे नगर के चैयरमेन या तो कुशल कार्य करने की दक्षिता नही है या फिर किसी कारणवस दवाब मैं कार्यरत है, सच पूछिए तो आप का किसी भी निर्णय पर आमजन को भरोसा नही है. क्यू की कुछ  प्रतिनिधि अपनी चापलूसी के कारण निर्माण कार्य मैं निरंतर बाधा उत्पन्न करते आ रहे है!! हम नगरवासी  होने के साथ समाज कल्याण मैं भी अपनी भागीदारी पूर्णतया सच्चे मन से करता आ रहा हूँ, आपसे अनुरोध करूगा जन समाज की इन समस्याओ का निवारण कर हमे उचित और स्वस्थ वातावरण मैं रहने के लए प्रेरित किया जाए ना की झूठा आश्वासन  देकर अपनी ज़िम्मेदारियो से दरकिनार हो जाना ये कुशल चैयरमैनी का हिस्सा नही हो सकता!!  मैं निरंतर ही समाज कल्याण के लिए करमबद्ध हूँ और जनहित के लिए निरंतर लड़ता रहुगा इसके लिए मैं किसी के दवाब मैं आकर अपनी बदहाल व्यवस्था को छुपाकर नही रख सकता !! समस्त नगरवशियो को पूर्णतया समाधान की उम्मीद है ना की अल्प समय के लिए व्यवस्था को ठीक कर अपना पल्ला झाड़ने जैसी नीयति का!! 
अनुरोध है आपसे आप व्यवस्तित तरीके से जन सुविधायो को चलन मैं लाने का प्रयास करे इससे जन प्रतिनिधियो को आपके उपर भरोसा होने लगे ये अन्यथा मुझे खेद है समस्त वॉर्ड वासी आंदोलन करने के लिए अगला कदम उठाने के लिए भी तैय्यार है कमजोर व्यवस्था का पुरजोर विरोध होगा और इसके संलग्न मैं जिलाधिकारी महोदय जी आप को जानकारी देकर उचित मार्ग प्रशस्त करने के लए वाधित करते रहेगे नगर चैयरमेन जी एवं जिलाधिकारी महोदय आप दोनो का सहयोग ही हमारा फल होगा!! आवेदन करते है समस्त वॉर्ड के निवासी

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم