Top News

जन्मदिन पर मास्क ,सैनिटाइजर वितरित कर किया जागरूक :-डॉक्टर देवेंद्र कुमार नागर

उत्तर प्रदेश न्यूज21/ऑल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
गौतम बुद्ध नगर :-मनोज तोमर                              गौतम बुद्ध नगर:-   ग्रेटर नोएडा की उम्मीद संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर देवेंद्र कुमार नागर के जन्मदिन पर लोगों को मास्क एवं सैनिटाइजर वितरित कर किया जागरूक डॉक्टर देवेंद्र कुमार नागर ने बताया कि कोरोना के मरीज जैसे-जैसे घटने लगे हैं वैसे ही लोग लापरवाही करने लगे हैं गांव में फेरी लगाकर साग सब्जी फल दूध व अन्य खाद्य सामग्री वितरित करने वाले लोगों को डबल मास्क  एवं सैनिटाइज देकर बार-बार हाथों को सेनीटाइज करने के लिए जागरूक किया गया भारतीय किसान यूनियन अंबावता के तहसील अध्यक्ष राजकुमार रूपबास ने बताया कि डॉक्टर देवेंद्र कुमार नागर अपनी नेक कमाई का लगभग 10 प्रतिशत जरूरतमंद लोगों पर खर्च करते हैं उम्मीद संस्था लगातार लोगों को शिक्षा,नशा छुड़ाने,जल संरक्षण, वृक्षारोपण,साफ सफाई  दहेज प्रथा आदि के प्रति जागरूक करते रहते हैं उम्मीद संस्था के प्रवक्ता जागेश कुमार ने बताया कि डॉक्टर देवेंद्र कुमार नागर प्रत्येक वर्ष जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचकर अपना जन्मदिन मनाते हैं और जन्मदिन पर वायु को शुद्ध करने के लिए हवन एवं पौधारोपण भी करते हैं संस्था के संरक्षक मास्टर ब्रहम सिंह एवं जयपाल सिंह नागर ने कहां की प्रत्येक व्यक्ति को खुशी के मौके पर वृक्षारोपण करना चाहिए मीत संस्था के सभी सदस्यों ने डॉ देवेंद्र कुमार नागर को जन्मदिन की बधाइयां दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस मौके पर मुख्य रूप से मास्टर ब्रहम सिंह, राजकुमार रूपबास, महेंद्र सिंह जयपाल सिंह नागर मास्टर मास्टर हुकम सिंह आर्य अग्निवेश,संजीव मुकदम, जागेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने