*खबर का असर, चेयरमैन ने कैंची ताल नाले की शुरू कराई सफाई*
*बिधूना, औरैया।* अखबार में गुरुवार को खबर छपने के बाद नगर पंचायत बिधूना प्रशासन की कुंभकर्णी नींद आखिरकार टूटी, और गुरुवार को आनन- फानन नाले की सफाई शुरू करा दी गई। बिधूना के कीचड़ गंदगी से पटे पड़े कैचीताल नाले की की सफाई नही होने से उक्त इलाके में रहने वाले लोग बेहद परेशान थे, जिसके चलते नगर पंचायत में पीड़ित लोगों द्वारा कुछ दिन पूर्व सफाई कराने को लेकर शिकायती पत्र दिया गया था, वहीं इस मामले की खबर अखबार ने गुरुवार को प्रकाशित की गई थी। जिस पर नगर पंचायत प्रशासन द्वारा आनन-फानन उक्त कैंचीताल नाले की सफाई शुरू करा दी। सफाई शुरू कराए जाने से उक्त मोहल्ले के लोगों ने काफी राहत की सांस ली है। हालांकि इस संबंध में चेयरमैन अमित कुमार का कहना है कि उनके द्वारा कुछ दिन पूर्व भी सफाई कराई गई थी लेकिन बाद में फिर कीचड़ गंदगी हो गई होगी। इस संबंध में मोहल्ले के लोगों के अनुसार लंबे अर्से से कैंचीताल नाले की सफाई नहीं हुई थी। मोहल्ले वालों का कहना है कि कैंची ताल नाले की सफाई बरसात के पूर्व यदि न होती तो जलभराव कीचड़ गंदगी से जहां लोगों का जीना दुश्वार होता वही संक्रामक बीमारियां भी पनपती। नाले की सफाई शुरू कराए जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know