■ *शांति व्यवस्था बनाये रखने में ग्राम प्रधानों का सहयोग अहम-आशीष भारद्वाज चौकी इंचार्ज*
घनश्याम सिंह
औरैया
बेला थाना क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम व शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस चौकी याकूबपुर में
नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों की बैठक आयोजित की गई।।
इस मौके पर चौकी इंचार्ज याकूबपुर आशीष भारद्वाज ने कहा कि छोटी-छोटी घटनाएं समय के साथ एक विकराल रूप धारण कर लेती हैं,ऐसी स्थिति में ग्राम प्रधानों को चाहिए कि ग्रामीणों को आपस में लड़ने झगड़ने से बचने की सीख दें व आपसी विवाद सुलझाने का हर सम्भव प्रयास करें,चौकी इंचार्ज आशीष भारद्वाज ने कहा कि समाज में शांति व्यवस्था बनाये रखने में ग्राम प्रधानों का सहयोग अहम होता है, उन्होंने ग्राम प्रधानों को सुझाव दिया कि हर एक गांव में सीसीटीवी कैमरा लगवाया जाय, जिससे होने वाले छोटे एवम जघन्य अपराधों को रोका जा सके, सीसीटीवी कैमरा होने से अपराध लूट चोरी मारपीट के ऊपर अंकुश लगाया जा सके, सभी ग्राम प्रधानों से आवाहन किया कि अपराध रोकने में पुलिस को सहयोग दें और सभी को वैक्सीन लगाने हेतु प्रेरित करें वैक्सीन अमृत के समान है, इस मौके पर याकूबपुर पुलिस चौकी स्टाफ,ग्राम प्रधान सचिन स्वर्णकार,संजीव कुमार राजपूत, वासुदेव
एवंम अन्य ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।।
फ़ोटो
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know