■ *पत्नी ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्द थाने में रपट दर्ज कराई*
औरैया
विगत 27 अप्रैल को बेला से घर जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल मल्हौसी के ग्रामीण की उपचार के दौरान मृत्य हो जाने पर पत्नी ने बेला थाने में अज्ञात वाहन चालक के विरुद्द रपट दर्ज कराई।।
विगत 27 अप्रैल को कैलाश चंद्र पुत्र गंगाराम को बेला से घर जाते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे,गंभीर हालत में परिजन उपचार हेतु मिनी पीजीआई लेे गए थे,जहाँ करीब एक माह से अधिक उपचार हुआ पर उनकी मौत हो गई,
इस संबंध में मृतक की पत्नी कृष्णाबती ने अज्ञात चालक के विरुद्द मुकदमा पंजीकृत कराया, कैलाश चंद्र की मौत पर पूर्व प्रधान विजय कुशवाह,कमलापति,रिंकू शर्मा,अन्नू शर्मा,प्रेमचंद्र कुशवाह, मो.अफसार,पंकज दोहरे आदि ने मृतक की वेबा व बच्चों को शासन से आर्थिक मदद दिलाये जाने की मांग की है।।
फ़ाइल फ़ोटो मृतक
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know