Top News

वर्षो से नाले की सफाई न होने से बढ़ी मुसीबत

*वर्षो से नाले की सफाई न होने से बढ़ी मुसीबत*


*कंचौसी,औरैया।* सहार ब्लॉक के ग्राम ढिकियापुर में कंचौसी रेलवे लाइन से डेरा जोगी के मध्य से होकर बिहारीपुर होता हुआ खारजा में गिरने बाला नाला वर्षो से साफ न होने के कारण किसानों के लिए मुसीबत बना हुआ है। अब तो हालत यह है कि ग्रामीणों ने जगह- जगह मिट्टी खोद कर इसे सड़क में तब्दील कर दिया है।जगह- जगह नाले में इतनी गंदगी फैली हुई है कि किसानों का निकलना भी दुश्वार है। जिन लोगो के यहां शौचालय की व्यवस्था नहीं है वे अभी भी इसी नाले शौच क्रिया के लिए आते है। कई बार किसानों ने शासन प्रशासन से नाले को साफ करने के लिए गुहार लगाई लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। किसानों को अब यह डर सता रहा है कि अगर इस साल अधिक वर्षा हुई  तो किसानों की सैकडो एकड़ खरीफ की फसलें जलमग्न होकर बरबाद हो जाएंगी।मालूम हो कि इसी नाले के किनारे रेलवे के निकट लगभग आधा दर्जन किसानों ने मकान भी बने हुए हैं, और यदि नाला वर्षा के पानी से ओवर फ्लो होता है तो इन मकानों में रहने बाली बस्तियां उजड़ जायेगी। जिसका जिम्मेदार  भी शासन प्रशासन होगा। ढिकियापुर निवासी किसान आनंद गुप्ता , योगेश बाथम, राधे श्याम, हुकुम सिंह बाली , राम बाबू , सती प्रसाद, जहीर, मुकेश, जीतपाल, आदि दर्जनों किसानों ने जिलाधिकारी औरैया से मानसून के आने से पहले नाले को साफ कराकर जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم