उत्तर प्रदेश न्यूज21
औरैया। जनपद की पुलिस उस समय सन्न रह गई, जब एक महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देखकर इच्छा मृत्यु की मांग कर डाली। उसने ऐसा ही एक पत्र प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी भेजा है। उसने पति व ससुरालीजनों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करके मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर जांच शुरू कर दी है।थाना फफूंद क्षेत्र ग्राम पतीका पुर्वा निवासी प्रीती पत्नी रामजीत ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) अपर्णा गौतम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वर्ष 2014 में उसकी शादी रामजीत पुत्र रामौतार के साथ हुई थी। आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर जेठ विनय, पति रामजीत, ससुर रामौतार, जेठानी सती, मुन्नी देवी, सीताराम उसे प्रताड़ित करने लगे।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know