Top News

महिला का प्रार्थना पत्र पढ़कर सन्न रह गई औरैया पुलिस,योगी आदित्यनाथ को भी भेजा है लेटर

उत्तर प्रदेश न्यूज21
औरैया। जनपद की पुलिस उस समय सन्न रह गई, जब एक महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देखकर इच्छा मृत्यु की मांग कर डाली। उसने ऐसा ही एक पत्र प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी भेजा है। उसने पति व ससुरालीजनों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करके मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर जांच शुरू कर दी है।थाना फफूंद क्षेत्र ग्राम पतीका पुर्वा निवासी प्रीती पत्नी रामजीत ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) अपर्णा गौतम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वर्ष 2014 में उसकी शादी रामजीत पुत्र रामौतार के साथ हुई थी। आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर जेठ विनय, पति रामजीत, ससुर रामौतार, जेठानी सती, मुन्नी देवी, सीताराम उसे प्रताड़ित करने लगे।

जब उसके पिता ने दहेज की मांग पूरी कर पाने में असमर्थता जताई, तो उन लोगों ने मारपीट करना शुरू कर दी। एक नवंबर 2020 को पति रामजीत और जेठ विनय ने लाठी-डंडों से मारपीटा।पीड़िता ने बताया कि घटना की जानकारी उसने अपने पिता रामलाल निवासी बंसरमऊ थाना किशनी जिला मैनपुरी को दी। उसके पिता जब उसकी ससुराल पहुंचे तो वह बेहोशी की हालत में मिली। आरोप है कि मैनपुरी के सीओ आफिस में उसके बयान दर्ज करने को पुलिस ने बुलाया और फर्जी तरीके से आरोपितों के पक्ष में बयान दर्ज कराए। पीड़ित ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर इच्छा मृत्यु मांगी है। एसपी अपर्णा गौतम ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराए जाने का आश्वासन दिया है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم