Top News

जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव जेल से छूटने के बाद करीब 100 से अधिक गाड़ियों का निकाला काफिला, हुआ मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश न्यूज21
औरैया। औरैया का रहने वाला हिस्ट्रीशीटर जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव को शनिवार से जमानत पर जेल से रिहा किया गया। इसके बाद हाईवे पर उनके साथ 100 से अधिक गाड़ियों का काफिला चला और लोगों ने नारेबाजी भी की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की ओर से जिला पंचायत सदस्य समेत 200 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया। जिला पंचायत सदस्य औरैया से जिला बदर भी है।औरैया जिला पंचायत के सदस्य धर्मेंद्र यादव यहां जिला जेल में बंद था। उनको शुक्रवार को औरैया से जमानत मिल गई थी। लेकिन परवाना देरी से आने के कारण उन्होंने सुरक्षा के मद्देनजर शुक्रवार को जेल से बाहर आने पर असहमित जता दी थी। शनिवार की दोपहर में उनको जेल से रिहा किया गया।

जेल गेट पर उनको लेने एक दो गाड़ी पहुंची। जेल से वह दो गाड़ियों के साथ हाईवे पर भरथना चौराहे पर एक स्थान पर रुके और वहीं पर कई गाड़ियां एकत्र हो गईं। एक खुली ओडी गाड़ी भरथना से मंगाई गई जिसमें वह खड़े हुए और 100 गाड़ियों के काफिले के साथ हाईवे से औरैया की ओर रवाना हुआ। रास्ते में उनके समर्थकों ने जमकर नारेबाजी भी की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव व उनके 200 समर्थकों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।एसएसपी डा.बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद संज्ञान में आने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। रास्ते के सीसीटीवी फुटेल भी निकलवाकर चेक किए जाएंगे, जो भी लोग साथ में होंगे सभी पर कार्रवाई होगी। एसएसपी ने बताया कि कोविड 19 महामारी अधिनियम के साथ ही 7 क्रिमिनल एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि धर्मेंद्र यादव औरैया से जिला बदर भी हैं, इसलिए वह औरैया की सीमा में दाखिल नहीं हुए। उनके एमपी भिंड की ओर जाने की संभावना जताई जा रही है।


Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने