ड्यूटी के दौरान सपा कार्यालय पर जन्मदिन मनाने पहुँचे पुलिस कर्मी
सपा के जिला पंचायत सदस्य के भाई का था जन्म दिन
सोशल मीडिया पर फ़ोटो वायरल होने के बाद एसपी ने दिये जांच के आदेश
अजीतमल ।शुक्रवार को डयूटी के दौरान यूपी पीआरवी 0959 में तैनात पुलिसकर्मी सपा कार्यालय पर जिला पंचायत सदस्य के भाई का जन्मदिन मनाने पहुँच गये। देर शाम जब उक्त कार्यक्रम की फ़ोटो सोशल मीडिया में वायरल हुई तो हड़कम्प मच गया। मामले को संज्ञान में लेते हुये एसपी ने जांच के बाद कार्यवाही की बात कही।
शुक्रवार को बाबरपुर कस्वे में इटावा रोड स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर जिला पंचायत सदस्य और सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रवि त्यागी के भाई संजू त्यागी की जन्मदिन पार्टी थी। जन्मदिन पार्टी में ड्यूटी के दौरान अजीतमल क्षेत्र की पीआरवी 0959 पर तैनात पुलिस कर्मी चालक राज किशोर , आरक्षी विजय कुमार , हेड कॉन्स्टेबल ओमकार सिंह शामिल हुये और केक काटने के साथ – साथ जमकर मौज मस्ती की। शाम को सपा के एक कार्यकर्ता ने फ़ोटो को फेसबुक पर अपलोड किया। और फोटोज अपलोड करते समय पुलिसकर्मियों के चेहरो पर संकेतात्मक टोपी भी पहना दी। फेसबुक पर फ़ोटो वायरल होने के बाद मामला मीडिया में आया तो हड़कम्प मच गया। इस सम्बंध में सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार ने बताया कि ड्यूटी के दौरान प्रथम दृष्टया लापरवाही है। मामले की जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौप दी गयी है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know