*भारी वाहनों के आवागमन से कंचौसी -झीझक मार्ग गङ्ङो में तब्दील*
*रेलवे क्रॉसिंग पर भी हादसो को दावत दे रहे गङङे*
*कंचौसी(औरैया)*
ट्रक-ङंफरो की भारी तादाद में आवागमन के चलते कंचौसी -झीझक मार्ग और रेलवे क्रॉसिंग कंचौसी के दोनों तरफ बङे बङे गङ्ढे हो गए है।जिससे यहाँ दुर्घटनाओ का खतरा हमेशा बना रहता है।आए दिन गङ्ङो में वाहन फंसने से जाम लगा रहता है । हालात यह कि एक एक किमी तक वाहनों की कतार लगी रहती है।बावजूद इसके जिम्मेदार बेखबर है ।
झीझक में ओवर ब्रिज निर्माण और दिबियापुर कस्बा में दिन के समय भारी वाहनों की नो इंट्रो के चलते सभी भारी वाहनों का आवागमन कंचौसी -झीझक,मुख्य मार्ग औरैया-रसूलाबाद वाया कंचौसी लहरापुर मार्ग पर है। जिससे ट्रक और ङंफरो के आवागमन से सबसे ज्यादा खराब स्थिति कंचौसी झीझक मार्ग और रेलवे क्रॉसिंग कंचौसी की है । पिछले बर्ष चौङीकरण करके बनाया गया कंचौसी झीझक मार्ग भारी वाहनों के दबाव से बङे बङे गङ्ढो और दलदल में तब्दील हो गया है ।यही हाल कंचौसी रेलवे क्रॉसिंग के दोनों तरफ है । जिसमें गिट्टी मौरंग के लोङिङ ट्रक और ङंफर आए दिन फंसे रहते है ।जिसमें रेलवे क्रॉसिंग कंचौसी और झीझक रोङ पर जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है । गङ्ढो की बजह से आए दिन दुर्घटना भी हो रही हैं । कस्बे के लोगों ने रेलवे क्रॉसिंग कंचौसी और कंचौसी झीझक मार्ग की मरम्मत कराए जाने की माँग लोक निर्माण विभाग और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से की है ।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know