उत्तर प्रदेश न्यूज21/ऑल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
नगर पंचायत दिबियापुर में नाली व सड़के बनी मुहल्लावासियों के लिये मुसीबत,
मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना ""स्वक्ष भारत अभियान"" हुआ फेल
लोगो के कई बार शिकायत करने पर भी नही है नगर पंचायत के अधिकारीयो पर असर
औरैया दिबियापुर।नगर पंचायत दिबियापुर के मोहल्ला अम्बेडकर नगर रेलवे लाइन के पास बनी सड़के लोगो की मुसीबत बनी हुई है। वही लोगो के आने जाने का कोई भी दूसरा नही है रास्ता।क्योंकि सड़को व आस पास के प्लाटो में भरा है गंदा पानी। गंदा पानी होने से महामारी पनपने का है लोगो मे भय।लोगो का कहना है,कि आये दिन होते रहते है लोग बीमार। मुहल्लेवासियों के करीब यहां पर बने 15 से 20 घरों में रहती है सिमन। रहने वाले परिवारों को भुगतना पड़ रहा है खामियाजा। नगर पंचायत के अम्बेडकर नगर मुहल्ले की बस्ती में नगर पंचायत दिबियापुर से नाली बनवाई गई थी।जिससे नालियों का पानी नाले में न जाकर खाली पड़े प्लाटों और सड़क पर भर रहा है। इससे बिना बरसात के ही लोग जलभराव से जूझ रहे हैं। उनके सिर पर संक्रामक रोगों का खतरा भी मंडरा रहा है। मुहल्लावासियों ने नगर पंचायत को बार बार इस संबंध में अवगत कराया परन्तु अधिकारियों के द्वारा कोई समस्या का समाधान नही किया गया। वही नगर पंचायत के अधिकारियों व कर्मचारियों पर रु तक नही रेंगता।नगर पंचायत प्रशासन शिकायतों के बाद भी चुप्पी साधे बैठे है।
बताते चले कि वर्तमान समय मे मुहल्ले में करीब काफी संख्या में लोग रह रहे है। यहाँ पर नगर पंचायत ने जल निकासी के लिए करीब लाखो रुपया खर्च कर मुहल्ले में नाली व सड़को का निर्माण कराया गया था।तब नगर पंचायत द्वारा नाली व सड़क का निर्माण कराते समय बस्ती के मकानों और सड़कों की ऊंचाई को नजरंदाज कर दिया गया था।जिससे नाली बस्ती की सड़कों से ऊपर हो गई।इसी कारण अब नालियों का पानी नाले में न जाकर इसका पानी सड़कों पर या फिर बनी घनी आबादी के बीच खाली प्लाटों में भर रहा है। जबकि मुहल्लेवासियों का कहना है कि नाली सड़क के लेबल से ऊंची बनी हुई है। इससे नालियों का पानी उसमें जा ही नहीं सकता है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know