■ *जनता की सुरक्षा में चिकित्सा कर्मियों का योगदान अत्यंत सराहनीय-घनश्याम सिंह*
औरैया
अमर स्तंभ ब्युरो
जनपद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेला में आयोजित एक सादा कार्यक्रम में समाजसेवी व वरिष्ठ पत्रकार घनश्याम सिंह ने क्षेत्रीय जनता को कोरोना वायरस से बचाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले चिकित्सा कर्मियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेला के मौजूद चिकित्सा कर्मी वरिष्ठ फार्मासिस्ट श्याम नरेश दुबे, फार्मासिस्ट घनश्याम गुप्ता, प्रभात अवस्थी, संजय यादव,श्वेता गुप्ता,आरती आदि उपस्थित स्वास्थ्य कर्मचारियों को समाजसेवी व वरिष्ठ पत्रकार घनश्याम सिंह ने उपासना गृह "कमल मंदिर" का चित्र भेंट कर सम्मानित किया, इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी व पत्रकार घनश्याम सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों की सेवा सर्वोपरि है व जनता की सुरक्षा में चिकित्सा कर्मियों का योगदान अत्यंत सराहनीय है, इस मौके पर वरिष्ठ फार्मासिस्ट श्याम नरेश दुबे ने कहा कि कोविड 19 महामारी से बचने के लिए जन समुदाय को वैक्सीन अवश्य लगवाना चाहिए उन्होंने कहा कोविड-19 से बचने के लिए लगने वाली वैक्सीन का कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ता है तथा सावधानी और सामाजिक दूरी तथा सुझाए गए उपचार से कोविड-19 से बचा ही नहीं इस पर विजय पाई जा रही है।।
फ़ोटो-
,
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know