इसमें भूखंडों की रजिस्ट्री के लिए स्टांप शुल्क, बिजली बिल में छूट समेत तमाम तरह की छूट मिलेगी। कंपनियों के दस्तावेजों की स्क्रीनिंग के लिए दो कमेटियां बनाई गई हैं। इनमें एक कमेटी उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी की अध्यक्षता में तो दूसरी औद्योगिक विकास एवं अवस्थापना आयुक्त की अध्यक्षता में बनाई गई है। दोनों कमेटियों ने प्रोजेक्ट की स्क्रीनिंग कर ली है। कुछ कमियां थीं, उन्हें कंपनियों को दूर कर लिया है। अब उन्हें अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सोमवार का होने वाली बैठक में सैद्धांतिक सहमति मिलेगी और फिर जल्द ही प्रोजेक्ट को मंजूरी दी जाएगी।हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग के उपायुक्त केपी वर्मा के मुताबिक मेसर्स फ्राइडे माइक्रो वेंचर्स ने गोरखपुर में 143.90 करोड़, वाराणसी में 174.87 करोड़, मेरठ में 236 करोड़, बाराबंकी में 113 करोड़, औरैया में 71.64 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव दिया है। इसी तरह मेसर्स जेसीएल इंफ्रा लिमिटेड ने वाराणसी, ब्रिज टेक्सटाइल ने आगरा में पार्क बनाने का प्रस्ताव दिया है। इसी तरह आधा दर्जन कंपनियों के प्रस्ताव हैं।
उत्तर प्रदेश न्यूज 21
कानपुर। बाराबंकी, हमीरपुर, औरैया, वाराणसी, गोरखपुर आदि शहरों में टेक्सटाइल पार्कों की स्थापना के लिए सोमवार को अपर मुख्य सचिव हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग की अध्यक्षता में लखनऊ में बैठक होगी। इन पार्कों की स्थापना के लिए कंपनियों द्वारा प्रस्तुत की गई डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट का प्रस्तुतीकरण उनके समक्ष किया जाएगा। मंजूरी मिलने पर पार्क की स्थापना में केंद्र से भी वित्तीय मदद मिलेगी।उत्तर प्रदेश हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग ने मेरठ, झांसी, आगरा, कानपुर आदि शहरों में पार्कों की स्थापना के लिए पिछले साल प्रक्रिया शुरू की थी। ये पार्क प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप के तहत स्थापित होने हैं।इसके लिए केंद्र सरकार से 40 करोड़ रुपये तक की वित्तीय मदद एक पार्क को देगा। राज्य सरकार की ओर से हैंडलूम, पावरलूम , सिल्क, टेक्सटाइल एवं गारमेंटिंग पॉलिसी 2017 और औद्योगिक विकास नीति के तहत वित्तीय मदद की जाएगी।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know