सीएमएस की मेदांता हॉस्पिटल में कोरोना से मौत
औरैया । उत्तर प्रदेश में औरैया के निवासी एवं ललितपुर जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के पद पर तैनात डाक्टर अमित चतुर्वेदी का कोरोना संक्रमण के चलते उपचार के दौरान गुरूग्राम स्थिति मेदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया ।
औरैया के भीखेपुर गांव के मूल निवासी वरिष्ठ चिकित्सक अमित चतुर्वेदी वर्ष 2004 से ललितपुर में अपनी सेवाएं दे रहे थे। पिछले करीब डेढ़ महीने से वह कोरोना के संक्रमित थे जिसके चलते ललितपुर से उन्हें गुरूग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया था।
डॉ चतुर्वेदी जिला चिकित्सालय ललितपुर में सीएमएस के पद पर कार्यरत थे जिन्होंने कोरोना महामारी की पहली और दूसरी लहर में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों को भी अपनी सेवाएं दी। मरीजों की सेवा करते हुए करीब डेढ़ माह पूर्व वह स्वयं कोरोना संक्रमित हुए थे, जिसके बाद उन्हें जिला चिकित्सालय से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उसी दौरान उनकी पत्नी भी कोरोना से संक्रमित हो गई थी। पति-पत्नी दोनों का इलाज झांसी मेडिकल कॉलेज में चलता रहा और इसी दौरान करीब एक माह पूर्व उनकी पत्नी की मौत हो गई थी।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know