Top News

बेला औरैया कोविड टीकाकरण के प्रति लोगों के उदासीन रवैये के कारण टीकाकरण की धीमी गति

 बेला औरैया  कोविड टीकाकरण के प्रति लोगों के उदासीन रवैये के कारण टीकाकरण की धीमी गति से चिंतित होकर लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेला का स्टाफ आज  दूसरे दिन भी गाँव की गलियों में निकला .
टीकाकरण के महत्व की जानकारी देते हुए  सी एच सी बेला के चीफ फार्मेसिस्ट डॉ श्याम नरेश दुबे ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर और अधिक खतरनाक हो सकती है इससे बचाव के लिए कोविड नियमों का पालन एवं टीकाकरण ही एक मात्र प्रभावी रास्ता है दूसरी लहर में वैक्सीन ने काफी लोगों की जान बचाकर अमृत का कार्य किया है उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने एवं टीकाकरण अवश्य करवाने की सलाह दी,
स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से प्रेरित होकर तीस लोगों ने टीकाकरण करवाया. इस अवसर पर  डॉ घनश्याम गुप्ता फार्मेसिस्ट, श्वेता गुप्ता सी एच ओ, आरती ए एन एम, संजय यादव एवं आशा बहुएं उपस्थित रहीं.
टीकाकरण में  समाज सेवी दीपू यादव का सराहनीय योगदान रहा.

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने