Top News

निकली रामगंगा नहर में पानी न होने से किसानों की बढ़ी मुश्किलें

निकली रामगंगा नहर में पानी न होने से किसानों की बढ़ी मुश्किलें

  औरैया बिधूना   क्षेत्र में निकली रामगंगा में कई महीनों से पानी न आने से किसानों में अफरा-तफरी मची हुई है   रामगंगा नहर में  तीन चार महीने से पानी न आने से किसानों के चेहरे पर घबराहट सी छाई है  क्योंकि कुछ दिनों में धान की फसल लगने वाली है   जबकि नहर में पानी नहीं आ रहा है l फिर धान की फसल किस से लगेगी।  रामगंगा नहर के किनारे बसे सैकड़ों गांव में इसी नहर से सिंचाई होती हैl उन गांव के किसानों के ऊपर इस समय क्या बीत रही हैl क्योंकि उन किसानों के खेत में इस समय मूंगफली की फसल है और किसानों का यह भी कहना है कि हमारे खेतों में  मूंगफली की फसल में लेकिन नहर में पानी नहीं आ रहा है l हम लोग बताओ कैसे अपनी फसल की सिंचाई करें l इस समय इंजन भी चलाना इतना महंगा पड़ रहा है l डीजल के भाव आसमान पर हैं l हम लोग नहर के पानी पर आसरा लगाए बैठे हैं l कि कब नहर में पानी आएगा और हम लोग कब अपनी फसलों की सिंचाई करेंगे l किसानों का यह भी कहना है की इस नहर से तमाम जीव जंतुओं का जीवन चलता है l जैसे कि कौवा चिड़िया तोता गाय ऐसे बहुत से जीव जंतु है जो इस से अपना जीवन यापन करते हैं l इस नहर के किनारे बसे तमाम गांव में इसी नहर से सिंचाई होती है l जैसे कि  सुजानपुरवा ,पटना, गन्ना पुरवा ,नए पुरवा, पुरवा तारा, मटेरा  ,जमालपुर, जलालपुर  नवादा, याकूबपुर सैकड़ों ऐसे गांव हैं जो इसी नहर के आसरा बैठे हैं l लेकिन नहर में पानी अभी तक नहीं आया l किसानों का कहना है कि नहर में अगर पानी नहीं आया तो हम लोगों का जीवन यापन कैसे होगा l  इस समय डीजल भी इतना महंगा है कि हम  लोगों को इंजन भी चलाना मुश्किल है l

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने