दिबियापुर विधायक ने सीएचसी को लिया गोद
कोबिट एवं अन्य बीमारियों के लिए कराई जाएंगी अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्थाएं :लाखन सिंह राजपूत
उत्तरप्रदेश न्यूज़21 कमलेश कुमार
दिबियापुर औरैया रविवार को उत्तर प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री एवं दिबियापुर विधायक लाखन सिंह राजपूत ने जिलाधिकारी को संबोधित पत्र भेजते हुए अवगत कराया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के आदेशानुसार अपने-अपने क्षेत्रों में विधायकों सांसदों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं शुद्रड एवं स्वच्छ रखने के लिए जनप्रतिनिधियों को एक एक स्वास्थ्य केंद्र गोद लेकर उसकी सभी व्यवस्थाएं देखना है जिसके लिए दिबियापुर विधायक एवं राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर को गोद लेते हुए खुशी जाहिर की और कहा कि वैश्विक महामारी कोविड के बचाव के लिए सभी जन उपयोगी सुविधाओं को मुहैया कराया जाएगा और अच्छे स्वास्थ्य दवाओं के साथ डॉक्टरों की भी टीम निरंतर कार्य करती रहेगी जिसके लिए राज्यमंत्री व दिबियापुर विधायक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को अपने गोद में लेते हुए जिला अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र भेजा और क्षेत्रीय जनता से भी अनुरोध किया कि स्वास्थ्य सेवाओं के लिए वह अपने सुझाव भी उन्हें देते रहें जिससे जनता की सेवा में और तत्परता से काम किया जा सके उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी प्रदेश के समस्त जनता के लिए दिन प्रतिदिन नई सुविधाओं के साथ प्रदेश को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में प्रदेश की जनता भयमुक्त समाज विकास पर वोट देकर माननीय मुख्यमंत्री जी को पुनः मुख्यमंत्री बनाएगी।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know