मामले की जानकारी होने के बाद धर्मेंद्र यादव समेत दो सौ लोगों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में महामारी अधिनियम और सेवन सीएल एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। काफिले की वीडियो और रास्ते मे पड़ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से लोगों को चिन्हित कर गिरफ्तारियां की जा रही है। पुलिस की कई टीमें गिरफ्तारी करने के लिए दबिशें दे रही है।
उत्तर प्रदेश न्यूज21
इटावा। उप्र के औरैया से सपा जिला पंचायत सदस्य धर्मेंन्द्र यादव के जेल से छूटने के बाद सैकड़ों गाड़ियों से काफिला निकालने के मामले में इटावा पुलिस ने सपा नेता धर्मेंद्र यादव समेत दो सौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दबिशें देकर तीस से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने काफिले में शामिल हुई दो दर्जन से अधिक लग्जरी गाड़ियों को भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने चौबीस घण्टे के अंदर इटावा, औरैया, कानपुर फिरोजाबाद, आगरा और जालौन जिलों में दबिश देकर गिरफ्तारियां की हैं। मुख्य आरोपी धर्मेंद्र यादव समेत अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का अभियान अभी जारी है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know