आम आदमी पार्टी जनपद औरैया की बैठक हुई संपन्न
बैठक में पार्टी द्वारा निर्देशित एजेंडे पर हुई विस्तृत चर्चा
औरैया जनपद के मुख्यालय औरैया पर जालौन चौराहा स्थित साई गेस्ट हाउस में आम आदमी पार्टी के जिला स्तरीय एवं सभी प्रकोष्ठ ओं की बैठक हुई जिसमें पार्टी द्वारा निर्देशित बिंदुओं पर चर्चा हुई जिसमें बड़ी संख्या में जनपद के पदाधिकारियों ने भाग लिया और आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए अपने अपने सुझाव भी दिए बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पोरवाल ने कहा कि पार्टी में सक्रिय रूप से भागीदारी करने के लिए जो भी सदस्य कार्य करेगा पार्टी उसको उसकी क्षमता के अनुरूप पदभार देगी पार्टी के जिला प्रभारी डॉ एस पी सिंह जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे खराब मौसम के चलते हुए कुछ चुनाव लड़े हुए प्रत्याशी मौके पर ना आ सके लेकिन उन्होंने संदेश देकर अपनी आस्था पार्टी में जाहिर की
पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों की सक्रियता पर भी समीक्षा की गई जिसमें जनपद के एससी/एसटी प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी कस्बा जाना मुरादगंज निवासी श्री अशोक कुमार दोहरे को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया
इसी क्रम मैं भिखेपुर मुरादगंज सेक्टर प्रभारी श्री राम जी दीक्षित ग्राम टण वा बीके पर मुरादगंज को सेक्टर प्रभारी नियुक्त किया गया
इसी प्रकार राजेश कुमार को कस्बा जाना मुरादगंज का सेक्टर प्रभारी नियुक्त किया गया एवं श्री अजीत सिंह को मधुपुर क सेक्टर प्रभारी नियुक्त किया गया
बैठक में सर्वसम्मति से श्री रामवीर सिंह यादव को पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया
बीडीसी पुत्र सनी सिंह निवासी हरचंदपुर को सीवाईएसएस मैं जिम्मेदारी दी गई बैठक में औरैया विधानसभा sc-st अध्यक्ष संजय कुमार बिधूना विधानसभा से पिंटू शर्मा जी औरैया विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती अंकिता यादव जी राजेश शाक्य जी पार्टी के जिला सचिव श्री आशुतोष पांडे जी जिले के संगठन प्रभारी विमल शुक्ला वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप तिवारी उपाध्यक्ष लल्ला शुक्ला शिवेंद्र सिंह यादव अभिषेक तिवारी जी रामवीर यादव महासचिव हेमंत पोरवाल जिला आप संयोजक अजय शुक्ला जी संकेत पोरवाल चिराग पोरवाल चेतन पोरवाल आलोक दौरे जी अजीत सिंह राजेश कुमार महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सरिता करण राजेश कुमार राम जी दीक्षित सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know