Top News

*पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की धर्मपत्नी व पूर्व सांसद डिंपल यादव के प्रतिनिधि व पूर्व विधायक ने कृषि केंद्र का उद्घाटन किया*

■ *प्रन्धक आदर्श यादव ने अधिक से अधिक  सुविधायें देने का वादा कर किसानों का किया सम्मान*
औरैया
घनश्याम सिंह
जनपद के कस्बा बेला में आयोजित एक कार्यक्रम पूर्व सांसद डिंपल यादव के प्रतिनिधि व पूर्व विधायक ने कृषि केंद्र कृष्णा एग्रो ट्रेडर्स का उद्घाटन किया,इस मौके पर किसानों को सम्मानित भी किया गया।।
उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव की धर्मपत्नी व  पूर्व सांसद डिंपल यादव के प्रतिनिधि नवाब सिंह यादव व पूर्व विधायक शिवप्रसाद यादव ने बेला कस्बे के बिधूना रोड पर ग्राम मनुआं  पुरवा के सामने स्थित  कृषि केंद्र कृष्णा एग्रो ट्रेडर्स का फीता काटकर संयुक्त रूप से उद्घाटन किया,इस मौके पर नबाब सिंह यादव व शिवप्रसाद यादव ने संयुक्त वक्तव्य में कहा कि खाली समय में बेरोजगार युवा व्यवसाय करके अपना व परिवार का विकास कर सकते हैं, इस मौके पर कृष्णा एग्रो ट्रेडर्स के प्रबंधक आदर्श यादव ने बताया कि हमारे प्रतिष्ठान पर असली व प्रामाणिक खाद,बीज,दवाएं मिलेंगीं, इस मौके पर राम नरेश यादव,सर्वेश यादव, जितेंद्र यादव, पंकज यादव, राजेश सिंह चौहान पूर्व ब्लॉक प्रमुख बिधूना, सतेन्द्र यादव, अखिलेश यादव,शुभम बाबू आदि लोग उपस्थित रहे।।
 फ़ोटो

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم