*सेप्टी किट के साथ कस्वे को क्लीन करेंगे सफाई कर्मी*
*मुरादगंज,औरैया।*
कोतवाली अजीतमल नगर पंचायत बाबरपुर में सोमवार को सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा किट वितरित की गयी। साथ ही प्रत्येक कर्मचारी को नियमित रूप से ड्रेस पहनने की सलाह दी गयी ,जिससे सुरक्षित रूप से कार्य कर सके।
सोमवार को नगर पंचायत अजीतमल बाबरपुर में सफाई कर्मियों को सुरक्षा ड्रेस वितरित की गयी। वही नगरपंचायत ईओ विजय कुमार ने बताया कि सफाई कर्मियों की सुरक्षा की दृष्टि से 69 कर्मियों को सेप्टी किट उपलब्ध कराई गई है। जिसमे हेलमेट, जूते, चश्मा, दस्ताने दिए गये है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रत्येक कर्मी को साफ-सफाई करते समय सेप्टी किट का उपयोग करे ,साथ ही मास्क का प्रयोग जरूर करे।जिससे वे सुरक्षित रह सके, ऐसा न करने पर सम्बंधित कर्मचारी के खिलाफ कठोर कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know