*आयुर्वेदिक एवं होम्यो शिविर में आये कम लोग*
*श्री गोपाल सेवा संस्थान के तत्वावधान में श्री गोपाल वाटिका में लगा निःशुल्क शिविर*
*औरैया।* स्थानीय श्री गोपाल सेवा संस्थान के सौजन्य से महावीर गंज स्थित श्री गोपाल वाटिका आश्रम में निःशुल्क आयुर्वेदिक एवं होम्यो चिकित्सा, शिविर का आयोजन 07 जून 2021 दिन सोमवार को श्री गोपाल सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित किया गया। जिसमें डॉ0 संजय गुप्ता इटावा के द्वारा परामर्श एवं जांच सुबह 10 बजे से 2 बजे तक की गई। इस निःशुल्क आयुर्वेदिक एवं होम्यो चिकित्सा शिविर में आये जरूरतमंद लोगों ने जांच कराकर लाभ लिया। उपरोक्त आशय कि संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष रमन पोरवाल , प्रदेश सचिव /प्रबंधक मधुर पोरवाल , प्रदेश महामंत्री गौरव कुमार पोरवाल ने बताया कि अपेक्षाकृत सोमवार को लगे शिविर में बहुत कम लोग आ सके। जिनको आए हुए चिकित्सक द्वारा जांच करने के उपरांत दवाएं उपलब्ध कराई गयी।उन्होंने आगे बताया कि अब यह शिविर नियमित रूप से प्रत्येक सोमवार को संचालित होता रहेगा। जिसमें संस्थान द्वारा जरूरतमंद लोगों को जांच एवं निःशुल्क दवाओं के माध्यम से सहयोग किया जाता रहेगा। शिविर में संस्थान के पदाधिकारी गण महिला जिलाध्यक्ष पूनम पोरवाल, महिला नगर अध्यक्ष दीपा पोरवाल, युवा जिलाध्यक्ष देवमुनि पोरवाल, युवा नगर अध्यक्ष श्यामू अवस्थी, भगवताचार्य उमाकांत , भगवताचार्या राजरानी , संस्था के महंत नंदू तिवारी , प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष गुप्ता , जिला मीडिया प्रभारी राम प्रकाश शर्मा , नगर मीडिया प्रभारी सत्येंद्र राजपूत व राघवेंद्र वर्मा आदि संस्थान के सभी लोगों के सहयोग से शिविर को निष्ठा के साथ आयोजन किया जाता रहेगा। अंत में संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष रमन पोरवाल ने समस्त मीडिया बंधुओं का सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know